Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर :उपाध्याय को मिली राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की कमान

बीकानेर :उपाध्याय को मिली राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की कमान

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 15 नवम्बर. राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष  भवानी पाईवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से बीकानेर जिला युवा अध्यक्ष पद पर  श्रीप्रकाश उपाध्याय को मनोनीत किया है।

नव मनोनीत जिला युवा अध्यक्ष श्रीप्रकाश उपाध्याय ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन को मजबूत करना तथा समाज के युवाओं को एकजुट कर सक्रिय रूप से समाजहित के कार्यों में सहभागी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *