अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 22 फरवरी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को सुबह 11ः30 बजे से रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मासिक बैठक अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, पंचायत क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय करने तथा पंचायतीराज चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। 28 फरवरी को डोटसरा की जनसभा को सफल बनाने हेतु व्यापक चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था की स्थिति पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। आमजन की समस्याओं को लेकर आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हमारा संकल्प स्पष्ट है कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के बल पर पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम फहराना ही हमारा लक्ष्य है। हम विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखते हैं। पंचायत से लेकर निकाय तक, आम जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। हम सब मिलकर एकजुट होकर और आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए जीत का परचम फहरायेंगें। इसी उद्देश्य से 28 फरवरी को नोखा रोड़, भीनासर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। इस जनसभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा सम्बोधित करेगें। पंचायतीराज व निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के उद्देश्य से हो रही इस जनसभा में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत हो सकें।

मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि नोखा रोड, भीनासर में 28 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता का संचार होगा। हमें बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करनी हैं, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक बने।
इस मासिक बैठक में एआईसीसी के निर्देशानुसार संगठन को अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिला, ब्लॉक एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों का भी संगठन सृजन होगा तथा मासिक बैठकें अनिवार्य होगी। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा होगी। इस सम्बन्ध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेषित निर्देंशों को पढ़कर विस्तार से सुनाया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रि सुषमा बारूपाल के असामयिक निधन पर दो मिनट का मैन रखकर उनके तहल चित्र पर पुष्पाजंली अर्पीत कर श्रद्धाजंली दी गई।
इस अवसर पर भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी महासचिव जियाउर रहमान, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, रा.गां.पं.रा.संगठन जिलाध्यक्ष हरीराम बाना, सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सींवरी चौधरी, अल्पसंख्यक विभागाध्यक्ष सतू खान पड़िहार, वि.मा.आरटीआई अध्यक्ष एड. ओमप्रकाश जाखड़, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत, सीए प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम सुन्दर मूंधड़ा, उपाध्यक्ष मोहनदान चारण, गिरधारी लाल प्रजापत आदि ने भी सम्बोधित किया।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि अम्बाराम इणखिया, भगवान नाथ सिद्ध, मूलाराम मेघवाल, अर्जुनराम कुकणा, गुमानाराम जाखड़, पृथ्वीराज कूकणा, रामलक्ष्मण गोदारा, खैराज चौधरी, जहूरदीन, धाई देवी, शिवओम प्रकाश गोदारा, ख्यालीराम सुथार, शलिना खान, डॉ. प्रीति मेघवाल, हेेतराम जाखड़, महेन्द्र कूकणा, महीपाल सारस्वत, धर्मचन्द चौधरी, सोहनलाल महिया, पुरखाराम गेधर, प्रेम प्रकाश सारण, गंगाराम सारण, पूनमचन्द भाम्भू, मो. अकरम, एड. संजय गोयल, रामनिवास तर्ड, मदनलाल चौहान, लुम्बाराम, घेवरचन्द सियाग, पन्नाराम नायक, सुन्दर बैरड़, एड. मनोज नायक, अमरीक सिंह, मालचन्द कस्वां, दिनेश मीणा, शैलेन्द्र कुमार यादव, ईमरताराम नायक, अर्जुनराम, गणेश डूडी, कामेश्वर प्रताप सिंह, प्रेमकुमार, सुभाष गायणा, अजय सिद्ध, रामलाल गोदारा, छगनलाल, कुनणलाल कड़वासरा, अजय धून्धवाल, राजेश गोयल, सैयद जफर शाह, याकूब अली, कृष्णलाल घंुघरवाल, नन्दु राईका, रामदयाल बेनीवाल, चम्पाालाल बारूपाल, राजपाल कुल्हरी, भंवरलाल, सीताराम डूडी, गोपीराम गोदारा, रेखाराम इन्दलिया, संग्राम सिंह, हंसराज बिश्नोई, खिंयाराम, डूंगरराम तर्ड, ईश्वरराम, गजानन्द कूकणा, मनोज कूकणा एड., राकेश कूकणा, अशोक कूकणा, हेतराम कूकणा, अजय पंवार, मगनाराम गोदारा, हड़मानराम, जगदीश कस्वां, सुन्दरलाल, सलमान पंवार, पृथ्वीराज मेघवाल, ओमप्रकाश गोदारा, शंकरनाथ गौड़, बीरबल मूण्ड, जयकिशन गहलोत, जगराम, ओमप्रकाश भादू, रामेश्वलाल कस्वां, बरकत अली, आत्माराम बिश्नोई आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें। मंच संचालन मुरली गोदारा ने किया








