Home » देश » बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, यूरोप भागने की कर रहा था कोशिश

बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, यूरोप भागने की कर रहा था कोशिश

अबतक इंडिया न्यूज 19 फरवरी । बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करके वाले शख्स को दिल्ली में एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली के रास्ते यूरोप भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान अहमद रजा हसन मेहदी के तौर पर हुई है। मेहदी को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने एयरपोर्ट पर रोका था।

दरअसल, अहमद रजा हसन मेहदी ने 2024 में संतोष शर्मा नाम के एक हिंदू पुलिस ऑफिसर की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बांग्लादेश के एक पुलिस स्टेशन में बैठकर यह बयान देते हुए उसका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने मेहदी के दिल्ली आने के इनपुट पर एक्शन लिया और यूरोप के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे रोक लिया। इसके बाद जरूरी प्रोसेस पूरी कर उसे बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया।

मर्डर कर पेड़ से लटका दी थी लाश

बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बनियाचांग पुलिस स्टेशन में SI संतोष शर्मा की हत्या कर दी गई और बाद में उनकी बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया। ये पूरा घटनाक्रम शेख हसीना की सरकार के हटने के बाद देश में फैली अशांति के दौरान हुआ था। स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ ये आंदोलन जल्द ही माइनॉरिटी के खिलाफ हिंसा में बदल गया था। इस दौरान हिंदुओं पर हमले हुए और उनके पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *