Home » धर्म » पलाना में हुए हिंदू सम्मेलन में महंत सरजूदास महात्यागी ने विश्वशांति एवं सनातन धर्म की रक्षा का दिया संदेश

पलाना में हुए हिंदू सम्मेलन में महंत सरजूदास महात्यागी ने विश्वशांति एवं सनातन धर्म की रक्षा का दिया संदेश

अबतक इंडिया न्यूज 1 फरवरी पलाना  । गांव के मुख्य चौगान में रविवार को हुए हिंदू सम्मेलन में रामझरोखधाम कैलाश धाम महंत सरजूदास  महात्यागी का गांव के गणमान्य लोगों ने माला पहनकर स्वागत किया । महात्यागी  ने भगवान श्रीराम की पूजा,वंदना व आरती के बाद पलाना ,बरसिंहसर, बासी व लालमदेसर से आए सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ और जयकारों की गूंज में बताया कि हिंदुस्तान की आत्मा सनातन धर्म में निवास करती है और सामाजिक व संस्कारित समरसता ही हमारे राष्ट्र हिंदुस्तान की असली ताकत है। अपने बाल बच्चों को नशाखोरी से दूर रखकर सामाजिक शिक्षा दे ताकि वो भविष्य में अपने देश, गांव,परिवार को समझ सकें और विश्व के प्राचीन हिन्दू धर्म को जीवित रख सकें और सनातन,संस्कृति,समाज,सत्यता को समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *