Home » टॉप न्यूज़ » भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का अखिल भारतीय अधिवेशन सम्पन्न,नई कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का अखिल भारतीय अधिवेशन सम्पन्न,नई कार्यकारिणी की घोषणा

अबतक इंडिया न्यूज 16 नवंबर बीकानेर । बीकानेर भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के  26  वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस पर महिला सत्र हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती मनीषा मेघवाल अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य भामस द्वारा अध्यक्षता की गई। सत्र की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ रही। सत्र में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर डा. विमला डूकवाल कुलाधिपति कृषि विश्वविद्यालय कोटा द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया ।
द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्रकी अध्यक्षता महासंघ के संगठन मंत्री  कैलाश मलिक  द्वारा की गई जिसमें कार्यकर्ता विकास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक  जोशी द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्ष की लंबी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा  कि  कुछ कार्यकर्ताओं से शुरू होकर विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनने में कार्यकर्ताओं द्वारा त्याग तपस्या बलिदान की भावना को लेकर किये गये कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।
तृतीय सत्र में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के अध्यक्ष रमाकांत सचान द्वारा अध्यक्षीय संबोधन दिया एवं कार्यकारिणी को भंग किया।

नई कार्यकरिणी की घोषणा
इसके उपरांत भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय परिवहन प्रभारी  वी आर वाच्छानी द्वारा निर्वाचन अधिकारी के रूप में आगामी तीन वर्ष हेतु भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें गुजरात के कनक सिंह गोहिल को अध्यक्ष, महामंत्री  राजु भालेराव महाराष्ट्र ,कार्यकारी अध्यक्ष  सुभाष वर्मा, हिमाचल प्रदेश जबकि उपाध्यक्ष विजय देशपांडे महाराष्ट्र, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा राजस्थान, अपुर्वा प्रमाणिक पश्चिम बंगाल, अरूणभान तिवारी उत्तर प्रदेश,सह महामंत्री संजय पण्डित दिल्ली , कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठोड़ गुजरात एवं दिनेश कोठारी राजस्थान , भावना यादव उत्तर प्रदेश , प्रदीप नायर केरल को मंत्री निर्वाचित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *