Home » धर्म » जय मां करणी संघ सोवा के तत्वावधान में निकाली गई भव्य पैदल यात्रा, 151 फीट लंबी ध्वजा के साथ देशनोक पहुंचे 500 पदयात्री

जय मां करणी संघ सोवा के तत्वावधान में निकाली गई भव्य पैदल यात्रा, 151 फीट लंबी ध्वजा के साथ देशनोक पहुंचे 500 पदयात्री

देशनोक

अबतक इंडिया न्यूज 15 अक्टूबर देशनोक । देशनोक करणी माता धाम पैदल यात्रीयों के पहुँचने का सिलसिला जारी हैं ।  सोवा गांव से मां करणी के भक्तों में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। ‘जय मां करणी संघ सोवा’ के बैनर तले संघ के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने नवरात्रा के पांचवे दिन गुरुवार को  करणी माता के दर्शन के लिए एक भव्य पैदल यात्रा  का जत्था देशनोक पहुंचा । इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने 151 फीट लंबी करणी माता की विशाल ध्वजा के साथ नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए देशनोक में प्रवेश किया।

बिना किसी बाधा के पूरी हुई यात्रा

संघ के ओमप्रकाश कुम्हार, मांगीलाल कुम्हार और भगवान कुम्हार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संघ की ओर से दूसरी पैदल यात्रा थी। इससे पहले पहली बार संघ के सदस्यों द्वारा लगभग 21 फीट लंबी ध्वजा लाई गई थी। इस बार मां करणी की असीम कृपा और आशीर्वाद से 151 फीट लंबी भव्य ध्वजा तैयार की गई, जिसे लेकर भक्त देशनोक पहुंचे।

इस पैदल यात्रा में लगभग 500 पदयात्री शामिल हुए। सभी यात्रियों ने मां करणी के जयकारों के साथ पूरी श्रद्धा और ऊर्जा के साथ यह यात्रा तय की और माता की कृपा से यह पूरी यात्रा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सोवा से रासीसर होते हुए पहुंचे देशनोक

यात्रा के रूट के बारे में बताते हुए आयोजकों ने कहा कि सभी पदयात्री सुबह 8:30 बजे सोवा गांव से रवाना हुए थे। इसके बाद सोवा से रासीसर होते हुए, माता के भजनों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए यह यात्रा देशनोक पहुंची। यहां पहुंचने पर सभी यात्रियों ने माता के दर्शन किए और देश-प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.