अबतक इंडिया न्यूज 4 सितंबर देशनोक। देशनोक नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में श्री करणी मंडल भवन में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव में जुटने का संकल्प लिया। समारोह में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, मंडल अध्यक्ष पवन पंचारिया, बादल सिंह चारण, गोपीकिशन महाराज, धर्मेंद्र भार्गव, गोविन्दराम नायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, चेनाराम सेवग, आनंदमल रैगर, रामेश्वर लाल सुथार, शिव किशन नाई, धर्माराम हरिजन, भंवर भार्गव, कैलाशदान चारण, अनिल सारड़ा, प्रदीप दान, मेघदान, संतोष, सीतादान चारण, नारायण शर्मा, डालचंद सोनी, यासिन राठौड़, कमल नाहटा, हेमंत भूरा, भंवर लाल शर्मा और ईश्वर नाई सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुशील परिहार ने किया।
विधायक भाटी ने दिया जीत का मंत्र
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि देशनोक के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड, बूथ और घर-घर तक पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
विधायक भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार और विधायक कोटे से देशनोक में कई विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें चुनाव के बाद और गति दी जाएगी। उन्होंने पिछले बोर्ड के कार्यकाल की कमियों का जिक्र करते हुए कहा कि देशनोक को राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास और पारदर्शी जनसेवा करने वाली नगरपालिका की जरूरत है।
सभी 25 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी मैदान में
भाजपा ने देशनोक नगरपालिका के सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
- वार्ड 1: नथमल सुराणा
- वार्ड 2: मेघदान चारण
- वार्ड 3: नथुराम कड़ेला
- वार्ड 4: रुक्मणी देवी
- वार्ड 5: बाबू नायक
- वार्ड 6: अनिल सारड़ा (C.A.)
- वार्ड 7: मैना कंवर
- वार्ड 8: ललिता देवी
- वार्ड 9: रमेश चन्द्र उपाध्याय
- वार्ड 10: काना राम धूरखवाल
- वार्ड 11: शिव दयाल बारड़
- वार्ड 12: सोनू कंवर (समर्थित भाजपा)
- वार्ड 13: देवेन्द्र सिंह चारण
- वार्ड 14: मुन्नी देवी
- वार्ड 15: ममोल देवी
- वार्ड 16: गोपाल राम मेघवाल
- वार्ड 17: लीला देवी नाहटा
- वार्ड 18: राधा देवी
- वार्ड 19: रूप दान चारण
- वार्ड 20: विनोद दान चारण
- वार्ड 21: लीला देवी सोनार
- वार्ड 22: सीता दान बारड़
- वार्ड 23: श्याम सिंह चारण
- वार्ड 24: चन्दा देवी
- वार्ड 25: राम कंवरी
विधायक भाटी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रमुख लोगों से संवाद स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।












