Home » क्राइम » देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर ACB की बड़ी कार्रवाई, रिकॉर्ड जब्त, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर ACB की बड़ी कार्रवाई, रिकॉर्ड जब्त, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अबतक इंडिया न्यूज़ देशनोक 3 सितंबर।देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वार्ड संख्या 6 से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मून्धड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शिकंजा कस दिया है।
पद के दुरुपयोग और स्वयं के हस्ताक्षर से अपने ही नाम तीन पट्टे जारी करने के आरोप में दर्ज मामले को लेकर ACB के पुलिस उपाधीक्षक इन्द्र कुमार की टीम देशनोक नगर पालिका पहुंची। टीम ने मामले से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। मून्धड़ा व अन्य के खिलाफ एक दिन पहले ही यह प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1DigcsbaXd/

    जमीन खुर्दबुर्द  के दो मुकदमें पहले से दर्ज

   जमीन खुर्दबुर्द व ओरण भूमि में अवैध निर्माण के दो नामजद मुकदमें देशनोक थाने मे दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी हैं। कॉलोनी में प्लाट आवंटन मे अनियमितता, गुणवात्तहीन निर्माण, पट्टों की प्रक्रिया में निर्धारित शुल्क से कई गुणा अतिरिक्त अवैध वसूली की जांच लम्बे समय से पेंडिंग चल रही हैं। पीएम  आवास योजना में भी अनुदान राशि के आवेदन स्वीकृत व भुगतान की आड़ मे  अवैध वसूली व अनियमितता के गंभीर आरोप कईबार लग चुके हैं।
सहानुभूति की अपील बे -असर 
एसीबी के शिकेंजे में आने के बाद सोशल मीडिया पर मुंधड़ा ने भावुक अपील कर सहानुभूति बटोरने की कोशिश भी की हैं। लेकिन अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में जो हठधार्मिता व घमंडी रवैया रहा हैं, ऐसे मे अपील बे-असर नजर आ  रही हैं। मुंधड़ा की भेदभावपूर्ण व अहंकारी राजनीतिक मानसिकता के कारण देशनोक वासियों ने जो नारकीय पीड़ा भुगती वो अब स्थायी  स्मरणीय हो चुकी हैं। घमंडी राजनीति का पर्याय बन चुके मुंधड़ा को अब देशनोक वासी देवतुल्य नजर आने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *