Home » राजस्थान » नगरपालिका देशनोक चुनाव: 10 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 61 उम्मीदवार मैदान में

नगरपालिका देशनोक चुनाव: 10 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 61 उम्मीदवार मैदान में

नगरपालिका देशनोक चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 3 सितंबर । नगर पालिका देशनोक चुनाव 2026 के तहत नामांकन वापसी के अंतिम दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी (आई.ए.एस.) महिमा कसाना के समक्ष कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी समर की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है और मैदान में कुल 61 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।

उल्लेखनीय है कि देशनोक नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 से 25 तक के लिए कुल 86 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अब मैदान में डटे 61 प्रत्याशियों में से 24 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), 22 प्रत्याशी कांग्रेस तथा 15 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

10 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन
10 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

इन 10 प्रत्याशियों ने वापस लिए अपने नाम (सूची)

 

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी (बीकानेर) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है:

क्र. सं. अभ्यर्थी का नाम वार्ड संख्या पता / क्षेत्र सम्बद्ध दल अभ्यर्थी का प्रवर्ग
1 निर्मल कुमार 6 सारडा मोहल्ला, देशनोक निर्दलीय सामान्य
2 गोविन्द दान चारण 12 डुंगरौतो का बास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
3 मंजू 14 हरखानियो का बास, देशनोक निर्दलीय सामान्य
4 शोभा 15 डुंगरौतो का बास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
5 पुष्पा देवी 17 विश्वकर्मा मंदिर के पास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
6 सुरभि रामावत 17 विश्वकर्मा मंदिर के पास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
7 जय सिंह 19 अमराणियो का बास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
8 गायत्री 21 सुनारों का बास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
9 भंवरी देवी 22 पुरानी टंकी के पीछे, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग
10 विनोद कुमार 23 सारडों का बास, देशनोक निर्दलीय अन्य पिछड़ा वर्ग

समीकरण और चुनावी सरगर्मी तेज

 

नामांकन वापसी के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज कर दिया है। नाम वापसी के बाद अब कई वार्डों में सीधा मुकाबला तो कई स्थानों पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है। चुनाव प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *