Home » राजनीति » देशनोक में भाटी ने कार्यकर्ताओं से किया वन-टू-वन संवाद, दिया जीत का मूल मंत्र

देशनोक में भाटी ने कार्यकर्ताओं से किया वन-टू-वन संवाद, दिया जीत का मूल मंत्र

अबतक इंडिया न्यूज 1 सितंबर देशनोक । देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले पूर्व सिंचाई मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवीसिंह भाटी सोमवार को देशनोक पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्डवार बैठक कर चुनावी तैयारियों एवं संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया तथा कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया।
भाटी सोमवार सुबह करीब 8 बजे देशनोक पहुंचे। उन्होंने विभिन्न वार्डों के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद किया। बैठक में वार्डवार पार्टी की स्थिति, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क एवं चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान देशनोक नगरपालिका के 25 वार्डों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत, आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के साथ जुटें। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने वार्ड एवं बूथ में सक्रिय रहकर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।
भाटी ने कार्यकर्ताओं के जमीनी फीडबैक एवं सुझावों को सुना और चुनावी तैयारियों को और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की शक्ति और जनता के आशीर्वाद से देशनोक में भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के अंतिम चरण तक पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ जुटे रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *