अबतक इंडिया न्यूज 16 अगस्त बज्जू/बीकानेर। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित पारदर्शी समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए बज्जू खालसा में विधायक जनसुनवाई केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। पूर्व सिंचाई मंत्री एवं वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में स्थानीय विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बीते ढाई वर्षों में क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुए 2650 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखा।
समारोह के उपरांत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने क्षेत्र में विभिन्न नवीन विकास परियोजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों का शिलान्यास भी किया।

राज्य सरकार के सहयोग से बदला क्षेत्र का परिदृश्य
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने श्रीकोलायत क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि सड़क, पेयजल, बिजली, चिकित्सा एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
“यह विधायक सेवा केंद्र महज एक प्रशासनिक भवन नहीं है, बल्कि यह आम जनता और उनके प्रतिनिधि के बीच निरंतर संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा। श्रीकोलायत के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास और जनसुनवाई का लाभ पहुंचाना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” — अंशुमान सिंह भाटी, विधायक (श्रीकोलायत)
जनसेवा और संघर्ष ही सच्ची राजनीति: देवीसिंह भाटी

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आमजन की पीड़ा को समझना और उसके समाधान के लिए समर्पित होकर संघर्ष करना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह को विकास व सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया।
वरिष्ठ जनप्रतनिधियों व कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से:
- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य,वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि चंद्र सिंह भाटी (गिरिराजसर), सुजान सिंह सोढ़ा, धीरेंद्र सिंह (धर्मु बन्ना), जय सुख सिगड़, बालू राम बिश्नोई, पुन्नू खा, हाजी क़ायम खा, जयसिंह हाड़ला, मंगेज सिंह हाडला, नेमीचंद पंचारिया, रामकुमार गोदारा, नारायण सिंह भाटी (हंदा), जेठाराम कुम्हार, कोजराम कालियाना, जीवन राम कड़वासरा, सुनील गोदारा, सुभाष ज्यानी, खेतसिंह भलूरी, मदन सिंह भाटी, खींवसिंह भाटी, मांगीलाल नाई, संग्राम सिंह भाटी, मांगीलाल राईका, मोतीलाल पालीवाल, शंकर लाल भाट, जेठू सिंह कीलचू, रामचंद्र कसवाँ, देवेंद्र चारण, बादल सिंह ,कैलाश दान ,हनुमान दान ,सवाई सिंह ,मेघदान ,विनोद नाई, देवीलाल चौधरी, रामप्रताप बिश्नोई, करनाराम मेघवाल, जैत सिंह भाटी, शंकर लाल कुम्हार, गुल्लू खा, छोटू सिंह सेवड़ा, पूनम बिश्नोई, महेंद्र सिंह भोलासर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पंच-सरपंच व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












