अबतक इंडिया न्यूज 16 अगस्त देशनोक । देशनोक-जेगला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीन फीट नीचे उतर गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बाइक सवार को तुरंत देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल की पहचान उमेदा राम (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो देशनोक क्षेत्र में एक खान पर मजदूरी का काम करता है। हादसे के वक्त वह अपने काम के सिलसिले में जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलने तक इस संबंध में देशनोक थाना पुलिस में कोई औपचारिक मामला (FIR) दर्ज नहीं कराई गई हैं । पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।












