अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 23 जुलाई। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर निशांत जैन करेंगे।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेन्द्र कुमावत ने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। बैठक में जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा तथा आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।












