अबतक इंडिया न्यूज 20 जुलाई देशनोक । सोमवार को गौ कथा वाचक गोपाला नंद सरस्वती व महामंडलेश्वर संत सरजू दास महाराज के सान्निध्य में श्री करणी गौशाला देशनोक में ” गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गौप्रेमियों द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए गोपाला नंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता का अपमान अब सहन नहीं किया जायेगा।हमारे शास्त्रों व वेदों में गाय को पशु नहीं “माता” का दर्जा दिया हैं। इस अभियान के तहत 27 जुलाई को बीकानेर कलेक्ट्रेट का घेराव कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।यह अभियान केवल बीकानेर तक सीमित नहीं बल्कि पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
महामंडलेश्वर संत सरजू दास महाराज ने कहा कि पूरे देश में गौ हत्या बंद हो,गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले इन प्रमुख मांगो के साथ देशभर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौपे जायेंगे।पूरे देशभर में 15 करोड़ गौभक्तों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपने का दावा किया गया हैं।बीकानेर में कलेक्टर घेराव से पूर्व 27 जुलाई को सुबह नौ बजे करणी सिंह स्टेडियम में गौभक्त एकत्रित होंगे ।यहां से कीर्तन करते हुए संतो के सानिध्य में गौभक्त बीकानेर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।












