अबतक इंडिया न्यूज 16 जुलाई देशनोक । देशनोक-पलाना रेलवे ट्रैक पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रेलवे प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
रात 11 बजे की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम (16 वर्ष) पुत्र चुन्नीलाल नायक, निवासी नायकों का मोहल्ला, पलाना के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे देशनोक और पलाना के बीच की बताई जा रही है।
परिजनों ने की शिनाख्त
रेलवे से मिली सूचना के आधार पर देशनोक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। मृतक के भाई कैलाश ने शव की शिनाख्त विक्रम के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में घटित इस हादसे को लेकर रेलवे की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जाँच कर रही है।












