Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भाविप श्री करणी इकाई द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भाविप श्री करणी इकाई द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

https://abtakindianews.com/

अबतक इंडिया न्यूज 12 जुलाई देशनोक। भारत विकास परिषद (भाविप), श्री करणी इकाई देशनोक द्वारा रविवार को स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल परिसर में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में 25 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही संस्था द्वारा पर्यावरण के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए आगामी सप्ताह में 25 और पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया। आज रोपे गए 25 पौधे शाखा उपाध्यक्ष प्रवीण जी बारहठ के सौजन्य से प्रदान किए गए थे।

पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लेते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

https://abtakindianews.com/
https://abtakindianews.com/

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर परिषद के संरक्षक शांति लाल बरड़िया, शाखा अध्यक्ष विनोद भूरा, सचिव नन्दकिशोर मोहता, उपाध्यक्ष प्रवीण बारहठ, पर्यावरण संयोजक कैलाश दान बारहठ, संस्कार संयोजक रामनारायण बारहठ तथा सम्पर्क संयोजक भँवर गिरी उपस्थित रहे।

इनके साथ ही पूर्व अध्यक्ष धीरज चारण, मोती लाल बुच्चा, शंकर दान सिंहढायच, रामरतन गोयल, सुमेर दान चारण, भरत नाहटा, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार ,शिक्षाविद गोपाल मारू  एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *