Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: भारत विकास परिषद और एमपीएस के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच

देशनोक: भारत विकास परिषद और एमपीएस के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक, 12 जुलाई ।  रविवार को भारत विकास परिषद, श्री करणी इकाई (देशनोक) और एमपीएस बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देशनोक की इंदिरा कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के 100 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

  • मानवता की मिसाल: शिविर के दौरान एक 13 वर्षीय बालिका इलाज के लिए पहुंची, जिसकी आंख में चोट लगने के कारण स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, पूर्व में इलाज करवाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ था।डॉ. भवानी शंकर राठौड़ ने बच्ची की आंख की जांच की और उसे पूरी तरह ठीक होने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके लिए बीकानेर में समय देकर इलाज करवाने की सलाह दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शाखा अध्यक्ष विनोद भूरा को स्थिति से अवगत कराया गया। अध्यक्ष ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची के इलाज की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने बच्ची के परिजनों से फोन पर बात की और संस्था द्वारा इलाज का संपूर्ण खर्च वहन करने पर सहमति जताई, जिससे परिजनों को बड़ी राहत मिली।

चिकित्सक एवं जांच टीम: इस शिविर में बीकानेर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान की। इनमें मुख्य रूप से डॉ. राजेश जैन,डॉ. जसविंदर गिल,डॉ. भवानी शंकर राठौड़,डॉ. वेद प्रकाश शामिल रहे । इसके अलावा, जांच टीम में भीमराज और विनोद कुमार ने मरीजों की जांच में अपना सक्रिय सहयोग दिया।

इन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी: शिविर को सफल बनाने में बीकानेर और स्थानीय शाखा के कई पदाधिकारियों और सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

  • बीकानेर नगर इकाई से: अध्यक्ष राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, अनिल टूटेजा, देवेन्द्र भाटी और मनोज वर्मा उपस्थित रहे।
  • स्थानीय शाखा (देशनोक) से: संरक्षक शांति लाल बरड़िया, अध्यक्ष विनोद भूरा, सचिव नन्दकिशोर मोहता, कोषाध्यक्ष रणजीत हीरावत, उपाध्यक्ष गणेश मल सोनी, पर्यावरण संयोजक कैलाश दान बारहठ, संस्कार संयोजक राम नारायण बारहठ, पूर्व अध्यक्ष धीरज चारण, मोती लाल बुच्चा, रामरतन गोयल, मुरलीधर गोयल, मोती लाल सुथार, नारायण दान चारण सहित संस्था के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *