अबतक इंडिया न्यूज 1 जून देशनोक । पूर्व मंत्री ,दिग्गज राजनेता,ओरण-गोचर संरक्षण के पुरोधा देवीसिंह भाटी के जन्मदिन पर दिल्ली से जयपुर तक के सियासी हस्तियों ने बधाई दी,वहीं स्थानीय भाटी समर्थकों का दिनभर मधुबन में तांता लगा रहा। आमजन की मुखर आवाज व जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सशक्त जुड़ाव के कारण भाटी केवल लोकप्रिय नेता ही नहीं अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते है ।भाटी की जन हितेषी मौलिक राजनीतिक शैली के कारण उम्र के इस पड़ाव में भी राजस्थान ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी उनकी प्रासंगिकता बनी हुई हैं।ढलती उम्र के बावजूद भाटी समर्थकों की संख्या का न केवल सोशल मीडिया पर अपितु धरातल पर भी निरंतर इजाफा जारी हैं।

भाटी के जन्मदिन पर भाटी समर्थकों में भारी उत्साह नजर आया। दिनभर समर्थकों का मधुबन पहुंचना जारी रहा हैं।सोशल मीडिया पर भी भाटी के जन्मदिन की पोस्टों की बहार रही।जिलेभर से भाटी समर्थकों ने मधुबन फार्म हाउस पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।देशनोक से भी बड़ी संख्या में भाटी समर्थक बधाई देने पहुंचे। देशनोक से युवा भाजपा नेता मुना दान व ऐडवोकेट मनीष बारठ के नेतृत्व में राजेश सारस्वत, मुकेश सेवग, अरविंद चारण, विक्रम सिंह ,सरूप दान ,शक्ति सिंह, किशन कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने मधुबन फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी को जन्मदिन की बधाई दी।










