Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 ‘ का शुभारंभ, शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेघवाल करेंगे शिरकत

देशनोक में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 ‘ का शुभारंभ, शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेघवाल करेंगे शिरकत

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 22 मई । बीकानेर देहात भाजपा द्वारा शुक्रवार को देशनोक में दो दिवसीय पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। मां करणी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।महाअभियान में  कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत,अनुशासित और आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए गुरु मंत्र सिखाए गए।  शिविर  छः  सत्रों में आयोजित किया गया।
 “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के उद्घाटन सत्र को प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने संबोधित किया। वहीं पार्टी के इतिहास एवं विकास विषयक सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष  बिहारीलाल बिश्नोई ने संबोधित किया।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनीतिक दल हैं  जो  राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करती हैं । दुसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते बिहारीलाल विश्नोई ने भाजपा के इतिहास व‌ विकास के बारे में जानकारी दी । तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप नोहर के पुर्व विधायक व पूर्व प्रदेश महामंत्री अभिषेक मोटोरिया ने कार्यकर्ताओं के  विकास, गुण ,आचरण और अपेक्षाएं विषय पर उद्बोधन दिया । चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने भाजपा की कार्य पद्धति विषय पर उद्बोधन दिया । पंचम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय आचार्य ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और क्रियान्वयन में संगठन की भुमिका विषय पर उद्बोधन दिया । छठे सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश आई टी संयोजक अविनाश जोशी  ने कार्य विस्तार विषय पर उद्बोधन दिया ।
  शनिवार को प्रशिक्षण महाअभियान के समापन दिवस पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भाग लेंगे।
इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक  ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक  अंशुमान सिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष  रामगोपाल सुथार, जिला संगठन प्रभारी  बलवीर बिश्नोई, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ,श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष अध्यक्ष बादलसिह चारण , जिलाध्यक्ष  श्याम पंचारिया, प्रदेश प्रवक्ता  भवानी पाईवाल , जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी ,बीकानेर संभाग सोशल मीडिया प्रभारी कोजूराम सारस्वत, देहात जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, देवीलाल मेघवाल ,सुशील परिहार सहित  भाजपा जिला पदाधिकारी ,मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित  रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.