अबतक इंडिया न्यूज 16 मई देशनोक । नागौर लिफ्ट पेयजल योजना द्वितीय चरण में देशनोक पंप हाउस में आवश्यक रखरखाव कार्यो के लिए रविवार 17 मई को 24 घंटो के लिए शटडाउन किया जायेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नागौर अधीक्षण अभियंता प्यारा सिंह तंवर के अनुसार रविवार 17 मई को 24 घंटो के लिए देशनोक में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी ।










