Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पलाना बस स्टैंड के पास बाइक-ट्रेलर की टक्कर ,एक की मौत , ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर की स्पीड ब्रेकर की मांग

पलाना बस स्टैंड के पास बाइक-ट्रेलर की टक्कर ,एक की मौत , ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर की स्पीड ब्रेकर की मांग

अबतक इंडिया न्यूज 15 मई  पलाना । शुक्रवार दोपहर को पलाना बस स्टैंड के पास एक बाइक ट्रेलर की चपेट में आई गई जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। देशनोक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त निखिल हटिला पुत्र नेमीचंद निवासी पाबू बारी के बाहर बीकानेर के रूप में हुई हैं।मृतक के शव का  बीकानेर मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।मृतक के चाचा प्रह्लाद ने देशनोक पुलिस को रिपोर्ट  दी है कि ट्रेलर चालक ने तेज गति व गफलत से चलाकर उसके भतीजे निखिल की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गईं।
     इस दर्दनाक हादसे को लेकर ग्रामीणों स्पीड ब्रेकर ब बेरिकेट लगाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर हंगामा खड़ा कर दिया।ग्रामीणों ने सड़क पर ड्रम लगाकर रास्ता जाम किया।सूचना पर देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत व नोखा सीओ जरनैल सिंह पहुंचे ।लोगो से समझाइस कर ड्रम हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *