अबतक इंडिया न्यूज 14 मई देशनोक ।गुरुवार शाम को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल देशनोक पहुंचे। मां करणी के दर्शन के साथ देशनोक दौरे का शुभारंभ किया। नगरपालिका द्वारा देशनोक सीएचसी में निर्मित मेडिसन स्टोर रूम व आर्टिकल स्टोर रूम एवं सांसद निधि कोष से प्रदत सोनोग्राफी मशीन का केंद्रीय मंत्री ने लोकार्पण किया।इस अवसर पर देशनोक सीएचसी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा साफा व शॉल भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।मंच से ही मदरसा इस्लामिया गौसिया में निर्मित तीन कमरों का लोकार्पण किया ।
देशनोक को जल्द मिल सकती है उप -जिला अस्पताल की सौगात
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मेघवाल ने कहा कि देशनोक सीएचसी को उप-जिला अस्पताल में जल्द क्रमोन्नत करवा दी जायेगी।सीएम के प्रस्तावित आडसर दौरे के दौरान बातचीत कर देशनोक सीएचसी को उप-जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाने का प्रयास किया जायेगा।केंद्रीय मंत्री ने पिछले वर्ष हुए पीएम मोदी के दौरे को स्मरण करते हुए कहा कि पीएम मोदी समय-समय पर देशनोक की अपडेट लेते रहते हैं।
इस अवसर पर जन संवाद कार्यक्रम में आमजन ने कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे। पूर्व पार्षद रामेश्वर जनागल ने सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने देशनोक सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर सहित देशनोक राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को ‘ए’ श्रेणी में क्रमोन्नत कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मांग पत्र सौंपा। वीबी-जी-राम-जी देशनोक संयोजक सुशील पड़िहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना व उज्ज्वला योजना के तहत स्थानीय स्तर कमेटी बनाकर वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाने का मांग पत्र सौंपा। साथ ही लोगों ने बिजली,पानी ,सड़क से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग की।
बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, बीकानेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ,संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी ,देशनोक सीएचसी प्रभारी डॉ. निर्वाण, देशनोक पालिका ईओ रविन्द्र सिंह,विद्युत विभाग सहायक अभियंता प्रदीप जाजू , भाजपा देहात महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित , देशनोक पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ,भंवर दान ,वीबी-जी-राम-जी देशनोक संयोजक सुशील पड़िहार,भंवरलाल उपाध्याय,संजय देपवात ,राम शर्मा ,ओमप्रकाश सैन ,माधो दान ,शिव दान ,मोहम्मद गुलजार,मुरलीधर गोयल,गुणा राम सादुल ,रामेश्वर जाम ,बृज रतन इनखिया ,गोविंद राम नायक , आदि उपस्थित रहे ।










