Home » युवा » शुक्रवार को बीकानेर में होगा कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

शुक्रवार को बीकानेर में होगा कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 14 मई। संभागीय रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए व्यक्ति मार्ग दर्शन की जानकारी दी जाएगी।
संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक  हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की जीनस पावन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एवं माई साथी टेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में टेक्नीशियन, मार्केटिंग एवं सेल्स एग्जिक्यूटिव के 100 से अधिक पदों पर दसवीं, 12वीं, ग्रेजुएट, आई.टी.आई, डिप्लोमा (सभी ट्रेड्स) के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्तर पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने शिविर में बेरोजगार आशार्थियों से अपने समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों व मय फोटो सहित उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *