अबतक इंडिया न्यूज1 अप्रैल । राजस्थान सरकार ने मार्च के आखिरी दिन देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं. प्रदेश सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इन तबादलों में कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है. कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को बदल गया है. जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. हाल ही में जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था. मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है.
26 जिलों में बदले गए कलेक्टर
जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़ में जिला कलेक्टर लगाया गया है.










