अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 30 मार्च। प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एवं उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने-अपने खेतों की फार्मर आईडी शीघ्र बनवा लें। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी नहीं होने की स्थिति में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
उन्होंने जानकारी दी कि फार्मर आईडी के अभाव में पीएम/सीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना में पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण, समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद, खाद्यान्न लाभ सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा भविष्य में किसी भी प्रकार के पंजीयन एवं नामांतरण कार्यों में भी परेशानी आ सकती है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।










