Home » शिक्षा » देशनोक :राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम

देशनोक :राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 15 मार्च । पीएम श्री करणी राउमावि देशनोक में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के द्वितीय दिन स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी।कार्यक्रम अधिकारी शक्तिदान चारण ने बताया कि पहले चरण में स्वयंसेवकों ने शाला के खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की ।दूसरे चरण में सांयकालीन शिविर की थीम युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *