Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, शहर भाजपा के चार मंडलों में प्रशिक्षण संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, शहर भाजपा के चार मंडलों में प्रशिक्षण संपन्न

अबतक इंडिया न्यूज 15 मार्च बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रथम चरण में चार मंडलों— गंगाशहर, रानी बाजार, शिवबाड़ी और मुक्ता प्रसाद मंडल का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशिक्षण महाअभियान संयोजक श्याम सिंह हाडला की देखरेख में आयोजित इन शिविरों में पार्टी की रीति-नीति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


संयोजक श्याम सिंह हाडला ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान के शुभारंभ सत्र में केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, जिला प्रभारी श्री ओम सारस्वत और जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, डॉ सत्या प्रकाश आचार्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
प्रशिक्षण समापन सत्र एवं मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ और जिला प्रभारी  ओम सारस्वत मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं को फील्ड में सक्रिय होकर जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विषय विशेषज्ञ और वक्ता
विभिन्न सत्रों में अनुभवी वक्ताओं ने संगठन, विचारधारा और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
श्याम सिंह हाड़ला ने बताया की प्रशिक्षण में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, मोहन सुराना, विजय आचार्य, मुमताज अली भाटी, नारायण चोपड़ा, अनिल शुक्ला, कौशल शर्मा,राजेन्द्र पंवार, मीना आसोपा, जोगेंद्र शर्मा, मांगी लाल बिश्नोई,मंजूषा भास्कर, तरुण स्वामी, किशन चौधरी और प्रमिला गौतम ने पार्टी कार्यकर्ता को पार्टी की रीति नीति और सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारियां दी ।


प्रशिक्षण शिविरों को सफल बनाने में संबंधित मंडलों के अध्यक्षों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – प्रकाश चंद मेघवाल (गंगाशहर मंडल),मुकेश सैनी (रानी बाजार मंडल), नरेंद्र सिंह आबाड़सर (शिवबाड़ी मंडल),कपिल शर्मा (मुक्ता प्रसाद मंडल) इन चारों मंडलों में आयोजित शिविरों में सभी अपेक्षित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगामी कार्यक्रम शेष छह मंडलों का प्रशिक्षण आगामी निर्धारित तिथियों में आयोजित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *