अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 मार्च । गंगाशहर से पलाना मजदूरी करने आए एक मजदूर की दीवार के नीचे दबने से मौत का मामला सामने आया हैं। देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर रोड़ नंबर पांच सीने मैजिक के पास रहना वाला गुलाराम पुत्र किसना राम मेघवाल 56 वर्ष शुक्रवार को पलाना में एक फैक्ट्री की दीवार का निर्माण कार्य करते समय अचानक दीवार के ढहने से मलबे के नीचे दब गया।घायल मजदूर को बीकानेर ट्रॉमा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शनिवार को पीबीएम बीकानेर में मृतक गुलाराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।मृतक के बेटे मुकेश की रिपोर्ट पर देशनोक थाने मर्ग दर्ज की गई हैं। प्रकरण की जांच देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत को सौंपी गई है।









