Home » खेल » 16 मार्च से होगी जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता

16 मार्च से होगी जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता

अबतक इंडिया न्यूज 14 मार्च बीकानेर। जिला नेटबॉल संघ द्वारा जिले की बालक एवं बालिका टीमों के चयन के लिए जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 मार्च से 17 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले की बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया जाएगा, जो 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

जिला नेटबॉल संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च तक अजमेर में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 14 मार्च सायं 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं।बालक वर्ग के लिए रुद्राक्ष गहलोत (7023712958) एवं अभिषेक गहलोत से संपर्क किया जा सकता है, जबकि बालिका वर्ग के लिए श्वेता चौधरी एवं निशा सहारण से संपर्क किया जा सकता है। खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां netballassociationbikaner@gmail.com ई-मेल पर भी भेज सकते हैं।

जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, खेल संस्थानों तथा खेल अकादमियों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 अप्रैल 2010 या इसके बाद की होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान कक्षा की मूल अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा इन सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी साथ लानी अनिवार्य होगी।

जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिस कैंप) आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *