Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किए मां करणी के दर्शन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किए मां करणी के दर्शन

अबतक इंडिया न्यूज 13 मार्च देशनोक । शुक्रवार को बीकानेर दौरे के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने देशनोक पहुंचकर करणी माता के दर्शन किए।देवनानी ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह के नेतृत्व में देवनानी का पारंपरिक स्वागत व सत्कार किया गया।

स्वागत व सत्कार के दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,पूर्व भाजपा पार्षद नथमल सुराणा,सीता दान, वीबी जी राम जी देशनोक मंडल संयोजक सुशील परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *