अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 13 मार्च । ईरान- इजरायल युद्ध के चलते हो रही गैस किल्लत के कारण गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं, देशभर में लोग एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इसी जनसमस्या के विरोध में बीकानेर देहात व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मोदी के पुतले एवं सिलेंडर की शवयात्रा निकाली, बाद में पुतला जलाया। साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने सिलेंडर की गैस सिलेंडर पर कफन ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर श्रद्धाजंली देते हुए डफलियां बजाकर हल्ला बोल नारेबाजी की तथा सड़क पर ईंटों का चुल्हा बनाकर उसमें लकड़ी व थेपड़ी जला कर उस पर चाय बनाईं।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि वर्तमान समय में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान देश के हितों की रक्षा करने में केन्द्र सरकार अपनी गलत विदेश नीति के कारण पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके परिणामस्वरूप देश में ईंधन संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा गैस की काला बाजारी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार ने आमजन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेण्डर की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे पहले से महंगाई से जूझ रही जनता की परेशानी और बढ़ गई है। इसके साथ ही विवाह, सामाजिक समारोहों एवं पर्यटन के इस व्यस्त समय में कॉमर्शियल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति बाधित होने से स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार इस स्थिति से निपटने में पूरी तरह से फेल हो गई है। बीकानेर शहर में ऑनलाईन व बुकिंग नंबर लगातार बिजी चल रहा है, जिस कारण लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। आम आदमी के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर छात्र-छात्रा भी गैस किल्लत के कारण भोजन के लिए तरस रहे हैं। सरकार को बढ़ी हुई गैस की कीमतें वापस लेनी होंगी अन्यथा कांग्रेस आमजन को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी।
पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी करने से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु का महंगा होना बेहद चिंताजनक है। मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लिए अपने घरेलू खर्चों को संभालना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी नेे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। आम जनता त्रस्त हो रही है. सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस, कॉमर्शियल गैस और ऑटो गैस की गंभीर किल्लत देखने को मिल रही है। गैस ऐजन्सीयों द्वारा ऑनलाईन बुकिंग बन्द करने उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि डॉ राजेंद्र मूंड, लक्ष्मण कड़वासरा, गजेन्द्रसिंह सांखला, जियाउर रहमान, शान्ति बेनिवाल, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, एड. ओमप्रकाश जाखड़, एड. मनीष गौड़, ओमप्रकाश सैन, अरूण व्यास, सिंवरी चौधरी, विक्रम स्वामी, कमल कल्ला, नित्यानन्द पारीक, वंदना गुप्ता, ओमप्रकाश मेघवाल, चन्द्रशेखर चांवरिया, कन्हैयालाल कल्ला, इकबाल मलवान, मनोज चौधरी, शर्मिला पंचारिया, प्रेमलता राठौड़, राजभटनागर, डॉ. प्रीति मेघवाल, जयदीपसिंह जावा, गिरधारीलाल प्रजापत, एजाज अहम्मद पठान, एड. संजय गोयल, ललित तेजस्वी, हुसैन हिन्दुस्तानी, अरविन्द मिढ़ा, आनन्दसिंह सोढ़ा, रामनिवास तर्ड, सुमित कोचर, लुम्बाराम, शहजाद खां, पूनमचन्द भाम्भू, जयकिशन गहलोत, राहुल जादुसंगत, नितिन वत्सस, आशादेवी स्वामी, शिवदान मेघवाल, शनीला खान, अकबर खादी, जुलेखा बानो पार्षद, अम्बाराम इणखिया, अन्जू राठौड़, मनोज गहलोत, रामनाथ आचार्य, किशनाराम राईका, अमरीकसिंह, चम्पालाल बारूपाल, मुकेश, चौधरी गंगाराम सारण, अब्दुल रहमान लोदरा, डॉ. लक्ष्मण व्यास, निर्मल विश्नोई, कामेश्वर प्रताप सिंह, जगदीश सुथार, करणीसिंह राजपुरोहित, प्रेम जोशी, निरमा मेघवाल, शिवकान्त वाल्मीकि, हरिप्रकाश वाल्मीकि, मुकेश जोशी, राजेन्द्रसिंह मूंधड़ा, कर्नल शिशुपालसिंह पंवार, मो. आरिफ भुट्टा, अविनाश राठौड़, भवानीसिंह राजपुरोहित सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता शामिल हुए।









