Home » युवा » देशनोक : ढाणी में लगी आग, नगदी,जेवर,पशुधन सहित घरेलू सामान जलकर राख, लाखों के नुकसान से सदमे में काश्तकार

देशनोक : ढाणी में लगी आग, नगदी,जेवर,पशुधन सहित घरेलू सामान जलकर राख, लाखों के नुकसान से सदमे में काश्तकार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 13 मार्च । देशनोक नेहड़ी जी मंदिर पीछे कस्बे की पश्चिमी रोही स्थित एक ढाणी में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक आग लग गई । आग में नगदी,जेवर,पशुधन,अनाज सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गए।लाखों रुपए का सामान राख में तब्दील हो गया। खेत में बनी ट्यूबवेल के पानी से पड़ौसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सूचना पर देशनोक थाने के हेड कांस्टेबल पूरणमल स्वामी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।लेकिन तबतक ढाणी राख में तब्दील हो चुकी थी।पीड़ित काश्तकार प्रभुराम नायक जो इशाक ख़ाँ के खेत पर काश्तकार का कार्य करता हैं। पीड़ित काश्तकार की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में रपट दर्ज की गई हैं।
दर्ज रपट के अनुसार ढाणी में लगी आग में दस हजार रुपए नगद,तीन तोला सोना व दस तोला चांदी के जेवर, सात क्विंटल गेंहू, दो बकरी,एक बछड़ी सहित लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।एक दुधारू गाय बुरी तरह झुलस गई।पीड़ित काश्तकार के पास परिवार के पोषण के लिए कुछ भी नहीं बचा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में