Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का बीकानेर पहुंचने पर भाजपा नेताओ ने किया स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का बीकानेर पहुंचने पर भाजपा नेताओ ने किया स्वागत

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 13 मार्च । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बीकानेर आगमन पर सर्किट हाउस (बीकानेर हाउस) में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा पहनाकर विधानसभा अध्यक्ष  का अभिनंदन किया।देवनानी बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि क रूप में शिरकत करेंगे ।


संगठन की एकजुटता और गर्मजोशी:
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, पूर्व ज़िलाध्यक्ष विजय आचार्य और जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत उपस्थित रहे। नेताओं ने देवनानी का स्वागत करते हुए उनके कुशल नेतृत्व और विधानसभा संचालन की सराहना की।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति:
इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ चेहरे और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा,मंजूषा भास्कर,शिक्षक नेता रवि आचार्य, एडवोकेट सुनीता हटीला श्याम चौधरी,सांगी लाल गहलोत,हरिकांत शर्मा गजेंद्र सिंह भाटी अंकित तंवर कमल आचार्य, सुरेंद्र शर्मा शिव बच्छ  सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने देवनानी का स्वागत किया। इस दौरान सर्किट हाउस परिसर में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बीकानेर के कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित नेताओं से क्षेत्र के फीडबैक पर चर्चा की और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *