Home » क्राइम » पलाना में पप्पू कर रहा था सट्टे की खाईवाली ,पुलिस ने दबोचा

पलाना में पप्पू कर रहा था सट्टे की खाईवाली ,पुलिस ने दबोचा

अबतक इंडिया न्यूज 24 जनवरी देशनोक ।  देशनोक थानाक्षेत्र के गांव पलाना में पर्ची पर चल रहे  सट्टे की सूचना पर देशनोक थाने के सहायक उप-निरीक्षक टीकूराम ने मय जाप्ता छापा मारकर मौके से एक आरोपी को सट्टा पर्ची व नकद राशि सहित धर दबोचा ।जरिए फर्द भीनासर निवासी पप्पूराम पुत्र रामदेव नायक के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं।सहायक उप-निरीक्षक टीकूराम से मिली जानकारी के अनुसार पलाना पुलिया के पास आरोपी पप्पूराम सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली कर रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सट्टा पर्ची सहित ₹1200 जब्त किए हैं।आरोपी पप्पूराम के खिलाफ दर्ज मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक हनुमंत सिंह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *