अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 4 जनवरी । श्री हरि शरणम ग्रुप द्वारा डागा चौक स्थित शिव शक्ति भवन में आयोजित श्री रामकथा में रविवार को भागवताचार्य डॉ. गोपाल नारायण व्यास का सम्मान किया गया।

वृंदावन के महाराज गोपीराम के सान्निध्य में आयोजित कथा में पंडित व्यास ने रामायण व श्रीमदभागवत चरित्रों के माध्य्म से गौ, गोचर एवं पर्यावरण संरक्षण की विशद विवेचना की। कथा मे प. उपेन्द्र नारायण व्यास, पं. यदुनंदन व्यास व पं. दिव्यांशु नारायण व्यास आदि मौजूद रहे।








