Home » राज्य » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र निकाय चुनाव: चाचा शरद से हाथ मिलाने को तैयार अजित पवार, वोट डले बिना ही बीजेपी-शिवसेना ने जीत ली 66 सीटें

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: चाचा शरद से हाथ मिलाने को तैयार अजित पवार, वोट डले बिना ही बीजेपी-शिवसेना ने जीत ली 66 सीटें

अबतक इंडिया न्यूज 3 जनवरी मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा संकेत सामने आया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों धड़ों (शरद पवार और अजित पवार) के एक साथ आने की अटकलों को खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने हवा दे दी है. पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे दोनों एनसीपी के फिर से एकजुट होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो अजित पवार ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, ‘तुम्हारे मुंह में शक्कर.’

उधर महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों से पहले ही सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. यहां वोटिंग से पहले ही सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 29 नगर निगमों में कुल 69 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें से 68 सीटें सत्ताधारी दलों के खाते में गई हैं. इस तरह चुनाव से पहले ही महायुति ने लगभग पूरी बाजी मार ली है.
नॉमिनेशन वापस लेने के आखिरी दिन सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जनता पार्टी को हुआ. बीजेपी के 44 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध चुन लिए गए, जिससे पार्टी को चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मजबूत बढ़त मिल गई. वहीं शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के 22, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 2 और एक सीट इस्लामिक पार्टी के खाते में गई है.

सोलापुर में बीजेपी के दो गुटों में भिड़ंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *