अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 1 जनवरी । अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन देशनोक करणी माता के दर्शनों के लिए अलसुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।करणीभक्तों में मां के दर्शन के साथ नए साल के शुरुआत की दिनभर होड़ सी मची रही।प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने बताया कि मंगला आरती के समय से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई,जो पूरे दिन जारी रही।श्रद्धा,भक्ति व सबुरी से लबरेज भक्त घंटो लम्बी कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया।मंदिर प्रन्यास व स्थानीय प्रशासन को माकूल इंतजाम के बावजूद भीड़ प्रबंधन में खासी मशक्कत करनी पड़ी।लगभग तीन लाख के करीब श्रद्धालुओं ने नववर्ष की पूर्व संध्या से नववर्ष की सांध्यकाल तक मां करणी के दरबार मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर भवन व प्रांगण को मनमोहक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।31 दिसंबर की रात्रि 12 बजते ही आतिशबाजी के साथ उत्साह से लबरेज करणी भक्तों ने गगनचुम्बी मां करणी के जयकारे लगाए ।
इसबार की नववर्ष की भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।मंदिर प्रांगण की दुकानों पर भक्तों ने जमकर खरीददारी की ।








