Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जिला कलेक्टर ने किया अमृता हाट मेले का अवलोकन, खरीदे हस्तनिर्मित उत्पाद

जिला कलेक्टर ने किया अमृता हाट मेले का अवलोकन, खरीदे हस्तनिर्मित उत्पाद

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 10 अक्टूबर। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता द्वारा जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हाट ग्रामीण हाट मेले में बुधवार तक 9.5 लाख रुपए के उत्पादों का विक्रय हो गया है। मेला अब परवान पर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन करते हुए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी सहित कई विशिष्ट जनों ने इसे देखा और खरीदारी की।
राजस्थानी थीम, राजस्थानी रंग और स्वाद के संग उद्देश्य के तहत आयोजित जो रहे आठ दिवसीय अमृता हाट में बुधवार को बेंकिंग कार्यशाला, मिस अमृता फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने राजस्थानी पारम्परिक वेशभूषा और साड़ी में बहुत उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने रैंप वॉक और कौशल तथा प्रश्नोत्तरी के साथ सभी राउंड पार किए।
जिला कलेक्टर ने मिस अमृता फैशन शो की प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की और कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमृता हाट जैसे आयोजन महिलाओं के हुनर और कला को और अधिक सशक्त करने का माध्यम है।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने वाला माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से आई महिलाएं एक-दूसरे के क्षेत्र की कलाओं को समझेंगी। उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उत्पाद संबंधी फीडबैक लिया।
महिलाओं में उद्यमिता कौशल विकास और उन्नति के विषय में बताते हुए उपनिदेशक महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिलाएं इनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी होंगी तो समाज तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।
ज्यूरी मेंबर के रूप में महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ संगीता सक्सेना, मिस मूमल 2023 सुश्री गरिमा विजय, एंटरप्रेन्योर सुश्री राधिका मौजूद रहे। विभिन्न ग्रुप्स की विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। डॉ. सक्सेना ने बताया कि अमृता हाट में गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता और मैजिक शो के साथ पॉइट्री और सिंगिंग (ओपन माइक) राउंड होगा। इसके साथ ही अन्य साप्ताहिक कार्यकर्मों में नेल आर्ट, मेकअप (लाइव) अमृता शेफ प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आमजन की सहभागिता के साथ महिला उद्यमिता के नए कीर्तिमान के लिए मंच दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास की महिला पर्यवेक्षक सुनीता गौड़ ने किया। मेला गुरुवार को भी प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *