Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक : रास्ता रोककर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए परस्पर मामले ,जांच शुरू

देशनोक : रास्ता रोककर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए परस्पर मामले ,जांच शुरू

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 नवंबर । देशनोक थाने में दो पक्षों में मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।बासी व बरसिंहसर निवासी दोनों पक्षों ने देशनोक थाने में एक दूसरे पर मारपीट के आरोप के परस्पर मामले दर्ज करवाए हैं।देशनोक पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बासी बरसिंहसर निवासी सुभाष पुत्र कोजूराम मेघवाल ने मोहन पुत्र दीपाराम निवासी स्वरूपदेसर ,राकेश पुत्र बाबुलाल मनोज पुत्र बाबूलाल, मोटाराम पुत्र बाबूलाल निवासी बासी के खिलाफ रास्ता रोककर पावड़े व गंडासे से मारपीट का आरोप लगाया हैं।पुलिस ने जुर्म की धारा 115(2),126(2),3(5) बीएनएस में दर्ज दर्ज किया गया हैं।
दूसरी ओर जगदीश पुत्र बाबूलाल मेघवाल द्वारा देशनोक थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी का भाई राकेश पुत्र बाबूलाल व मोहन पुत्र दीपाराम प्रार्थी के घर पर पानी के कनेक्शन के लिए पाइप लाइन का कार्य कर रहे थे तभी सुभाष पुत्र भोजाराम,जेठूराम पुत्र मेघाराम व सोहन लाल पुत्र रतीराम ने आ कर हमला कर दिया।बीच बचाव करने आए मनोज के सिर पर चोटें आई हैं।आवारा दोस्तो के साथ मिलकर घर की महिलाओं को अश्लील गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा गया हैं।
देशनोक पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मामले दर्ज कर जांच उप सहायक निरीक्षक हनुमंत सिंह को सौंपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में