Home » धर्म » तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा की तैयारियां जोरों पर ,पैदल यात्रियों की सुरक्षा व पुख्ता यातायात इंतजाम को लेकर डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन

तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा की तैयारियां जोरों पर ,पैदल यात्रियों की सुरक्षा व पुख्ता यातायात इंतजाम को लेकर डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन

अबतक इंडिया न्यूज 28 अक्टूबर देशनोक । देशनोक करणी माता की पवित्र 12 कौसी ओरण महा परिक्रमा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा में देश-प्रदेश से आनेवाले लाखो श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुव्यवस्थित परिक्रमा को लेकर मंगलवार को प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में परिक्रमा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को लेकर रुट डाइवर्ट की मांग की गई है।साथ ही परिक्रमा के दौरान पैदल यात्रियों को दो स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉस कर परिक्रमा करनी पड़ती है,ऐसे में दोनों क्रॉस पॉइंट पर पुख्ता यातायात व्यवस्था की इंतजाम की मांग की गई है।
परिक्रमा में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा व अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष पुलिस बल की मांग भी की गई।परिक्रमा के दौरान बिजली,पानी,चिकित्सा,साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था के लिए संबंधित सभी विभागों को विशेष निर्देश देने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *