Home » देश » इसबार तीन दिन होगी करणीमाता ओरण की परिक्रमा, दो दिन 24 घण्टे खुला रहेगा मंदिर, परिक्रमा में शराब बेचनेवालों की इसबार खैर नहीं

इसबार तीन दिन होगी करणीमाता ओरण की परिक्रमा, दो दिन 24 घण्टे खुला रहेगा मंदिर, परिक्रमा में शराब बेचनेवालों की इसबार खैर नहीं

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 27 अक्टूबर । कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को देशनोक करणी माता की पवित्र ओरण की परिक्रमा तीन दिन तक चलेगी।श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने ओरण परिक्रमा आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इसबार ओरण परिक्रमा तीन नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी। 3 व 4 नवंबर को दो दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 24 घण्टे खुला रहेगा।

ओरण परिक्रमा की सुदृढ व्यवस्थाओं को लेकर प्रन्यास ने गाइडलाइन जारी की हैं।जारी गाइडलाइन के अनुसार संभावित आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मंदिर प्रांगण व आसपास सहित पूरे परिक्रमा मार्ग पर धुपबती व दीप प्रज्ज्वलन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।साथ परिक्रमा मार्ग पर शराब बेचने पर सख्त पाबंदी लगाई गई गई।परिक्रमा मार्ग पर शराब पीना व शराब पीकर उपद्रव करनेवालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।मंदिर प्रांगण सहित परिक्रमा मार्ग पर भिक्षावृति पर पूर्णयता प्रतिबंध लगाया गया हैं।

इसके साथ ही प्ररिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा लगाने वालों सेवादारों को भी स्वच्छता को लेकर हिदायत दी गई है।सेवा शिविर के आसपास साफ सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *