Home » राजनीति » मंगलवार को अलसुबह जमकर हुई बारिश ने खोली स्थानीय प्रशासन की पोल , कीचड़ की दरिया बनी देशनोक की सड़कें, श्रद्धालु परेशान

मंगलवार को अलसुबह जमकर हुई बारिश ने खोली स्थानीय प्रशासन की पोल , कीचड़ की दरिया बनी देशनोक की सड़कें, श्रद्धालु परेशान

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 सितंबर । मंगलवार को अलसुबह हुई बारिश ने नवरात्रा की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए सभी दावों की पोल खुल गई।नवनिर्मित नाले की गुणवत्ता भी पूरी तरह उजागर हो गई।नवरात्रा की महाअष्टमी को देशनोक आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।खासकर उन श्रद्धालुओं को जो मां करणी के दर्शन के उपरांत तेमड़ा राय मंदिर दर्शन हेतु जाते हैं। स्थानीय राजनेताओं व पालिका के पार्षदों की जो घटिया करतुतों के किस्से करणीभक्त आजतक सोशल मीडिया पर  देखते सुनते थे वो मंगलवार को उन्होंने साक्षात अपनी आंखों से देख लिया।
    बारिश के कारण अस्थायी दुकानदार व नवरात्रा में खरीददारी करने वालों भक्तों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।बाजार की दुकानों में पानी भर गया जिससे उनको आर्थिक नुकसान भी हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में