Home » भारतीय रेल » ओरण परिक्रमा: डीआरएम ने देशनोक स्टेशन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

ओरण परिक्रमा: डीआरएम ने देशनोक स्टेशन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

देशनोक

अबतक इंडिया न्यूज 22 नवंबर देशनोक /जोधपुर । करणी माता के प्रसिद्ध ‘ओरण परिक्रमा’ (22 से 24 नवंबर) में देशभर से जुटने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनुराग त्रिपाठी ने बीकानेर डीआरएम गौरव गोविल के साथ देशनोक रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन के टिकट व आरक्षण काउंटर, प्रतीक्षालय, पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री बैठने की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। डीआरएम त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने यात्रियों के ठहरने व आने-जाने के रास्तों को अवरोध मुक्त रखने और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने पर जोर दिया।

स्टेशन पर जल्द शुरू होंगे उन्नयन कार्य

डीआरएम ने जानकारी दी कि देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास एवं उन्नयन कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *