Home » ज्योतिष » आज का राशिफल : वृषभ-कन्या खर्च का रखें ध्यान, जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज का राशिफल : वृषभ-कन्या खर्च का रखें ध्यान, जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज का राशिफल

अबतक इंडिया न्यूज 9 नवंबर । पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, स्वाति नक्षत्र, नाग करण, सौभाग्य योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सोमवार के दिन कार्तिक अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. खास बात यह है कि अमावस्या तिथि 8 नवंबर को रविवार सुबह शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर तक रहेगी

 

मेष राशिफल, त्योहार के बाद जीवनसाथी से अच्छी बातचीत

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रदेव अस्त होकर सातवें घर में हैं। इसलिए दुकान या दफ्तर में ग्राहकों की आवाजाही धीमी रहेगी। नया सौदा या बड़ा करार करने की जल्दी न करें, पहले पुराना हिसाब और माल की जांच कर लें। त्योहार की भागदौड़ के बाद जीवनसाथी के साथ दो मीठे बोल बोलें। त्योहारों के आनंद पर चर्चा करें। सूर्यदेव नीच के हैं, इसलिए साझेदार के सामने अपना श्रेय जताने से बचें। सोमवती अमावस्या पर घर के पितरों को जल अर्पित करना मन को स्थिर करेगा। पुराने परिचित का फोन आ सकता है, जिसे नजरअंदाज न करें। गर्दन और कंधों में थकान और अकड़न रहेगी। शाम को शिव जी के सामने दीपक जलाएं।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी । शुभ अंक: 11, उपाय: सोमवार होने से शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें।

वृषभ राशिफल, छुट्टी के बाद काम का बोझ बढ़ेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्योहार की छुट्टी के बाद काम की पटरी पर लौटने का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके छठे घर में हैं, इसलिए दफ्तर में फाइलों, मेल और बकाया कामों का ढेर मिल सकता है और कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति से आप पर बोझ बढ़ेगा। मन अनमना रहेगा, इसलिए काम की प्रायोरिटी बनाकर पहले निपटाएं। दीपावली पर हुए खर्च का हिसाब रखें। सहकर्मियों से बात करते समय आलोचना की जगह सहयोग की भाषा रखें। पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ पुराना मनमुटाव हो, तो आज उसे भूलने का अच्छा मौका है। शुक्रदेव आपके पांचवें घर में नीच हैं, इसलिए बच्चों की किसी मांग पर तुरंत हामी न भरें। त्वचा पर दाने, जलन या फोड़े-फुंसी जैसी तकलीफ हो सकती है। तला-भुना और मीठा कम खाएं। शाम को पीपल के नीचे दीपक रखें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2, उपाय: अमावस्या पर पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मिथुन राशिफल, बच्चों की पढ़ाई फिर से लौटेगी पटरी पर

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन छुट्टियों के बाद बच्चों की पढ़ाई और अपनी रचनात्मकता को फिर संभालने का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके पांचवें घर में हैं। इसलिए बच्चों का मन स्कूल या होमवर्क में कम लगेगा। आपको धैर्य से उनकी दिनचर्या बनाने में मदद करनी चाहिए। आपके लग्नेश बुधदेव अस्त और वक्री हैं, इसलिए लेखन, डिजाइन या किसी प्लानिंग के विचार में उलझे रहेंगे। प्रेम संबंध में बातचीत कम होने से दूरी लग सकती है, खुद पहल करें। सोमवती अमावस्या पर शिव जी की उपासना से मन को शांति मिलेगी। शुक्रदेव आपके चौथे घर में नीच हैं, इसलिए घर की सजावट हटाने और सामान समेटने में आलस आएगा, थोड़ा थोड़ा करके निपटाएं। आंखों में भारीपन और थकान रहेगी, स्क्रीन देखने के बीच आराम दें। शाम को बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं।
शुभ रंग: हल्का हरा । शुभ अंक: 7 , उपाय: तुलसी के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करें।

कर्क राशिफल, पितरों के स्मरण और दान से मिलेगा सुकून

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पितरों के स्मरण का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके चौथे घर में हैं, इसलिए त्योहार पर आए मेहमानों की विदाई के बाद घर में थोड़ा सूनापन और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। सोमवती अमावस्या पर पितरों के नाम से जल, भोजन या वस्त्र का दान करने से परिवार में शांति बनेगी और मन हल्का होगा। माताजी की सेहत और खान-पान का ध्यान रखें, त्योहार के बाद उन्हें भी आराम की जरूरत है। आपकी राशि में मंगलदेव नीच हैं, इसलिए किसी छोटी बात पर घर के लोगों से तकरार न करें। शुक्रदेव तीसरे घर में नीच हैं, इसलिए भाई-बहन के साथ मिले उपहार पर तुलना न करें। छाती में जलन, सर्दी या जकड़न की शिकायत रह सकती है, ठंड से बचें और गुनगुना पानी पिएं।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 9 ,उपाय: पितरों के नाम पर जल और काले तिल अर्पित करें।

सिंह राशिफल, त्योहार के बाद थकान दूर करने पर दें ध्यान

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्योहार के बाद थकान दूर करने पर ध्यान देने का है। पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती है, गुनगुने पानी से सेंक करें। रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। चंद्रदेव अस्त होकर आपके तीसरे घर में सूर्यदेव और बुधदेव के साथ हैं, इसलिए रेल, बस या सड़क पर वापसी में भीड़-भाड़ और देरी से थकान होगी। यात्रा के टिकट और समय की पुष्टि पहले कर लें। आपका आत्मविश्वास आज थोड़ा कम रहेगा, इसलिए जोर जबरदस्ती किसी बात को मनवाने से बचें। छोटे भाई-बहन या पड़ोसी से फोन पर हालचाल लेना रिश्तों में गर्मजोशी लाएगा। गुरुदेव लग्न पर गोचर कर रहे हैं, इसलिए बड़े बुजुर्गों की सलाह मन को सहारा देगी। सोमवार को शिव जी का स्मरण शुभ रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 3 ,उपाय: सूर्यदेव को जल देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशिफल, आज मौन रहना लाभदायक रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन दीपावली के बाद खर्च और बजट की जांच करने का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके दूसरे घर में हैं, इसलिए क्रेडिट कार्ड के बिल, उपहारों और पूजा पर हुए खर्च का हिसाब लिखकर देखें और आगे के महीने का बजट बनाएं। आपके लग्नेश बुधदेव भी अस्त और वक्री हैं, इसलिए बहस या अनावश्यक बात करने की बजाय मौन रहना ज्यादा लाभदायक होगा। मन में उदासी या खुद के प्रति असंतोष की भावना आ सकती है, दूसरों से तुलना न करें। सोमवती अमावस्या पर जरूरतमंद को भोजन या दान देना शुभ रहेगा। किसी को उधार देने से आज बचें। सेहत में मीठे और तले हुए भोजन की अधिकता से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: पैरेट ग्रीन । शुभ अंक: 6 ,उपाय: जरूरतमंद को चावल, दूध या चीनी का दान करें।

तुला राशिफल, मानसिक थकान को दूर करने के लिए करें आराम

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुद को संभालने और मानसिक आराम करने का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके लग्न पर सूर्यदेव और बुधदेव के साथ हैं। इसलिए मन थका हुआ, कुछ खाली और विचारों में उलझा रह सकता है। सूर्यदेव नीच के हैं, इसलिए बात-बात पर चिढ़ने या अहम में आ जाने से बचें। शुक्रदेव आपके बारहवें घर में नीच के हैं, इसलिए खर्च बढ़े रहेंगे। अपने लिए कुछ समय निकालें, हल्की सैर या संगीत मन को शांत रखेगा। परिवार के किसी सदस्य से मन की बात कहने से बोझ घटेगा। मानसिक हो या शारीरिक, सारा बोझ अकेले उठाने से बचें। सोमवार को शिव जी पर जल चढ़ाना शुभ है।
शुभ रंग: आसमानी नीला । शुभ अंक: 5 ,उपाय: सफेद वस्त्र या सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक राशिफल, एकांत की चाह रहेगी और दान से मिलेगी शांति

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन एकांत में समय बिताने, दान और भीतर झांकने का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके बारहवें घर में हैं, इसलिए सुबह देर से उठने की इच्छा होगी। किसी से कम बात करने का मन नहीं करेगा और थोड़ी बेचैनी रहेगी। दिवाली की यात्रा या खर्च के बाद पैसों की स्थिति पर एक नजर डालना जरूरी है। अनावश्यक खर्च से बचें। विदेश या दूर रहने वाले किसी परिचित से बात हो सकती है। सोमवती अमावस्या पर किसी गरीब को भोजन कराना या मंदिर में दान करना मन को गहरा सुकून देगा। शुक्रदेव ग्यारहवें घर में नीच हैं, इसलिए मित्रों से अपेक्षित सहयोग देर से मिलेगा। नींद के बीच बार-बार टूटने और पैरों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 8 ,उपाय: अमावस्या पर किसी गरीब को भोजन कराएं।

धनु राशिफल, दोस्तों से संपर्क कम रहेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन दोस्तों से थोड़ी दूरी लेकर आ रहा है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए दीपावली के बाद दोस्तों के संदेश और मुलाकातें कम होंगी। आय में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बड़े भाई-बहन से किसी तरह का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। निवेश या शेयर बाजार के किसी भी फैसले पर पुनर्विचार करें। आपके लग्नेश गुरुदेव नौवें घर में हैं, इसलिए पितरों के निमित्त कुछ दान करें। शुक्रदेव दसवें घर में नीच हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी की बात का बुरा न मानें। सोमवार को शिव जी पर जल अर्पित करें। पेट फूलना, गैस या पाचन की शिकायत रहेगी, भारी पकवान कम खाएं।
शुभ रंग: नारंगी । शुभ अंक: 14, उपाय: गुरुदेव के नाम पर पीली वस्तु का दान करें।

मकर राशिफल, सीनियर्स के साथ बैठक और लक्ष्य का दबाव

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्योहार के बाद काम पर लौटने और लक्ष्य संभालने का है। कुछ लोगों की छुट्टी होते हुए भी बॉस के साथ काम को लेकर बातचीत हो सकती है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके दसवें घर में सूर्यदेव और बुधदेव के साथ हैं, इसलिए दफ्तर या कारोबार में सुस्ती और भ्रम के साथ काम की शुरुआत होगी। अधिकारी की बैठक या नए महीने के लक्ष्य पर चर्चा हो सकती है। सूर्यदेव नीच हैं, इसलिए पिता या अधिकारी के सामने अकड़ न दिखाएं। शनिदेव आपके तीसरे घर में वक्री हैं, इसलिए मेहनत के अनुसार नतीजे नहीं मिलेंगे। सोमवती अमावस्या पर पितरों की स्मृति में दान या सेवा करने से आपके कामों में रुकावट कम होगी। हाथ पैरों में कमजोरी और थकान रहेगी, भोजन समय पर लें। ​
शुभ रंग: स्लेटी
। शुभ अंक: 22, उपाय: पितरों की याद में पीपल की सात परिक्रमा करें।

कुंभ राशिफल, पितरों के तर्पण और बड़ों की सेवा का दिन

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पितरों को याद करने, आस्था और बड़ों की सेवा का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके नौवें घर में हैं, इसलिए भाग्य का साथ थोड़ा कमजोर रहेगा। काम आज अटक सकते हैं। सोमवती अमावस्या पर पितरों के लिए तर्पण या दान करने से मन में शांति मिलेगी। किसी बुजुर्ग की सेवा करने से आशीर्वाद मिलेगा। पिता जी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में न आएं। शुक्रदेव आठवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक किसी खर्च या पुरानी बात के खुलने की संभावना है। दूसरे घर में शनिदेव वक्री हैं, इसलिए धन की बात पर संयम रखें। कमर के निचले हिस्से में दर्द रह सकता है, भारी चीजें न उठाएं।
शुभ रंग: बैंगनी । शुभ अंक: 4 ,उपाय: ॐ नमः शिवाय की एक माला जपें।

मीन राशिफल, मन की बेचैनी पर रखें नियंत्रण

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन पर संयम रखने और शांत रहने का है। चंद्रदेव अस्त होकर आपके आठवें घर में सूर्यदेव और बुधदेव के साथ हैं। इसलिए मन में अनजानी बेचैनी, चिंता या खालीपन महसूस हो सकता है और नींद देर से आएगी। आपके लग्न पर शनिदेव वक्री हैं, इसलिए जिम्मेदारियों का बोझ और शरीर में भारीपन रहेगा। किसी भी बहस में उलझने से बचें, खासकर जीवनसाथी या साझेदार के साथ। शुक्रदेव आपके सातवें घर में नीच स्थिति में हैं, जिससे छोटी बात भी बड़ी हो सकती है। अमावस्या की रात में अनजान जगह या सुनसान रास्ते पर अकेले जाने से बचें। सोमवार को शिव जी का अभिषेक मन को शांत करेगा। चिंता के कारण गैस, भूख की कमी या पाचन की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: समुद्री हरा । शुभ अंक: 1 ,उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *