अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 29 अक्टूबर । पंचायती राज आम चुनाव के तहत शुक्रवार को कोलायत, बीठनोक, हदा, बीकानेर एवं बज्जू खालसा पंचायत समितियों की 136 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। इन पंचायतों में होने वाले चुनाव के बीच कोलायत विधानसभा क्षेत्र की बज्जू खालसा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरसलपुर पर विशेष नजर रहेगी। यह गांव पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी का पैतृक गांव है।
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी शुक्रवार को अपने पैतृक गांव बरसलपुर पहुंचकर मतदान करेंगे। उनके गांव पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर बरसलपुर के चुनाव पर लोगों की विशेष दिलचस्पी रहेगी।

पूर्व मंत्री भाटी ने मतदान को लोकतंत्र का महोत्सव बताते हुए मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से चुनाव में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को होने वाले सरपंच चुनाव के लिए संबंधित पंचायतों में मतदान की तैयारियां पूरी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हैं। अब मतदाताओं के फैसले का इंतजार है। खास तौर पर बरसलपुर में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के मतदान को लेकर राजनीतिक एवं स्थानीय स्तर पर उत्सुकता बनी हुई है।












