अबतक इंडिया न्यूज 28 अक्टूबर बीकानेर । पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक कुल 66.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला परिषद के लिए कुल 3,35,446 मतदाताओं में से 2,23,502 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जारी आंकड़ों के अनुसार, बीठनोक पंचायत समिति में सर्वाधिक 73.77 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बज्जू खालसा में सबसे कम 60.99 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत
जारी आंकड़ों के अनुसार, बीकानेर पंचायत समिति में 68.70 प्रतिशत, कोलायत में 67.15 प्रतिशत और हदां में 63.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत समिति वार मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं—
- बज्जू खालसा: कुल मतदाता 74,816, मतदान 45,630, मतदान प्रतिशत 60.99।
- बीठनोक: कुल मतदाता 35,975, मतदान 26,538, मतदान प्रतिशत 73.77।
- बीकानेर: कुल मतदाता 1,22,554, मतदान 84,190, मतदान प्रतिशत 68.70।
- हदां: कुल मतदाता 43,039, मतदान 27,482, मतदान प्रतिशत 63.85।
- कोलायत: कुल मतदाता 59,062, मतदान 39,662, मतदान प्रतिशत 67.15।
पांचों पंचायत समितियों में कुल 3,35,446 मतदाताओं में से 2,23,502 ने मतदान किया। इस प्रकार जिले में दूसरे चरण का कुल मतदान प्रतिशत 66.63 रहा।
निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदान प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन के साथ कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।













