Home » राजस्थान » कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ग्राम बरसलपुर में किया मतदान, मतदाताओं से की अधिकाधिक मतदान की अपील

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ग्राम बरसलपुर में किया मतदान, मतदाताओं से की अधिकाधिक मतदान की अपील

KOLAYAT

अबतक इंडिया न्यूज कोलायत 28 अक्टूबर ।  पंचायत समिति एवं जिला परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत कोलायत विधायक  अंशुमान सिंह भाटी ने आज ग्राम बरसलपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ग्राम बरसलपुर में किया मतदान
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ग्राम बरसलपुर में किया मतदान

इस संबंध में जानकारी देते हुए दिनेश ओझा ने बताया कि विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिकाधिक संख्या में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

विधायक भाटी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है तथा प्रत्येक मत क्षेत्र के विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *