Home » राजस्थान » पंचायती राज आम चुनाव 2026: मतदाताओं में भारी उत्साह ,किसी ने पहली बार तो किसी ने व्हीलचेयर के सहारे किया मतदान ,डीएम व् एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरिक्षण

पंचायती राज आम चुनाव 2026: मतदाताओं में भारी उत्साह ,किसी ने पहली बार तो किसी ने व्हीलचेयर के सहारे किया मतदान ,डीएम व् एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरिक्षण

पंचायती राज आम चुनाव 2026

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 22 अक्टूबर । जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने गुरुवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे निर्वाचन का निरीक्षण किया।

 ,डीएम व् एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरिक्षण
,डीएम व् एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागर और रायसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान दल के कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली। केंद्र पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न करें। मतदान दल के कार्मिकों को आपसी समन्वय और नियम सम्मत तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

दोपहर 1 बजे तक मतदान एवं मतदान प्रतिशत

जिला परिषद सदस्य

कुल मतदाता : 2,67,602
एक बजे तक मतदान : 1,05,610
मतदान प्रतिशत : 39.47

पंचायत समिति सदस्य

1. छत्तरगढ़

कुल मतदाता : 68,363
एक बजे तक मतदान : 23,810
मतदान प्रतिशत : 34.83

2. खाजूवाला

कुल मतदाता : 64,232
एक बजे तक मतदान : 23,822
मतदान प्रतिशत : 37.09

3. पूगल

कुल मतदाता : 55,621
एक बजे तक मतदान : 23,526
मतदान प्रतिशत : 42.30

4. रुणिया मुख्यालय बीकानेर

कुल मतदाता : 79,386
एक बजे तक मतदान : 34,452
मतदान प्रतिशत : 43.40

चारों पंचायत समितियों का कुल मतदान : 1,05,610
मतदान प्रतिशत : 39.47

 

पैरालायसिस संतोष देवी ने किया मतदान 

रायसर की वार्ड 3 की संतोष देवी पत्नी जगदीश राम पिछले तीन वर्ष से पैरालायसिस से ग्रसित होने के बावजूद भी अपना वोट देने पहुंची और उन्होंने कहा कि यह मौका तो 5 साल में एक बार मिलता है इसलिए मैं इसे वंचित नहीं होना चाहती और मैं अपने घर वालों के साथ आज वोट देने आई हूं।

पहली बार किया मतदान 

रायसर की रितु (बीएड )एवं संजना (बीए) पहली बार मतदान करने पहुंचीऔर उन्होंने बताया कि पहली बार वोट देने को लेकर बहुत उत्सुकता थी कि हमारे वोट से हमारे गांव के विकास को एक नई दिशा मिलेगी – यही सोचकर मैं आज वोट देने आई हूं।

 

सेल्फ़ी पॉइंट का क्रेज 

सेल्फ़ी पॉइंट
सेल्फ़ी पॉइंट

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसर में मतदान केंद्र के बाहर लगे सेल्फी पॉइंट को लेकर भी युवा पीढ़ी के मतदाताओं में खासा क्रेज रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *