अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 15 अक्टूबर । धर्म नगरी बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के सामने जरूरतमंदों और गरीबों की सहायता के लिए ‘माँ रोटी बैंक’ द्वारा एक ऐतिहासिक एवं अनोखी निःशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है। “आओ मिलकर बनाएं एक भूखा मुक्त भारत” और “सेवा ही सच्चा धर्म है” के संदेश के साथ यह संस्था समाज के गरीब और बेसहारा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

समाजसेवी नवरतन सांड का विशेष सहयोग
इस पवित्र सेवा में जाने-माने समाजसेवी नवरतन सांड साहब का विशेष योगदान रहा है। वे लगातार पिछले 10 महीनों से रात्रि भोजन के साथ-साथ दिन और रात में कढ़ी-खिचड़ी की निरंतर मदद प्रदान कर रहे हैं।
सेवा से जुड़ने के विभिन्न विकल्प
इस अभियान को जन-सहयोग से मजबूत बनाया जा रहा है, जिसमें कोई भी नागरिक अपनी श्रद्धा और क्षमतानुसार जुड़ सकता है:
* साल में एक दिन, छः महीने में एक दिन, तीन महीने में एक दिन या महीने में एक दिन सहयोग किया जा सकता है।
* रोजाना से लेकर नियमित भोजन, या अपनी इच्छा से ताजी रोटी और घर पर बना भोजन लाकर भी जरूरतमंदों को खिलाया जा सकता है।
‘माँ रोटी बैंक’ की इस अनूठी पहल से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करने और पुण्य लाभ कमाने की अपील की गई है। इस सेवा से जुड़ने या सहयोग करने के लिए सेवादार से संपर्क नंबर 9784555186 के माध्यम से किया जा सकता है।










