Home » राज्य » महाराष्ट्र » बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नाना पाटेकर का निधन

अबतक इंडिया न्यूज 8 अक्टूबर । बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 75 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जानकारी के नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था और डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. नाना के निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना ने अपने दमदार अभिनय से हिंदी और मराठी सिनेमा में खास पहचान बनाई. उनकी बेबाक संवाद अदायगी और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है. उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा.’

पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर को उनकी बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था. वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. उन्होंने कहा, ‘हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’

4 दिन पहले पब्लिक इवेंट में नजर आए थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर का आखिरी पब्लिक इवेंट उनके निधन से महज चार दिन पहले गोवा में हुआ था. 4 अक्टूबर को वह डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल हुए थे. समाचार एजेंसी PTI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नाना सफेद कुर्ते और सफेद गमछे में कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.